समाचार · झारखंड
पलामू को मिला नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राधा कृष्ण ने संभाला पदभार

मेदिनीनगर. पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में सोमवार को राधा कृष्ण ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर योगदान दिया. इससे पलामू में न्यायिक व्यवस्था के शीर्ष पद पर नियमित नियुक्ति हो गयी है. राधा कृष्ण इससे पहले जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे.
पूर्व पीडीजे राम शर्मा बने उच्च न्यायालय में न्यायाधीश
मालूम हो कि पलामू के तत्कालीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाये जाने के बाद 22 सितंबर 2026 से यह पद रिक्त था. इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राज कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार संभाल रहे थे.
ये भी पढ़ें: Chotanagpur Law College में परीक्षा शिड्यूल जारी, 7 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
अधिवक्ताओं ने दी बधाई
राधा कृष्ण ने पलामू के 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. उनके योगदान के बाद जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं और मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जतायी. अधिवक्ताओं ने राधा कृष्ण को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
ये भी पढ़ें: रामचरितमानस का श्रवण और मनन सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा