Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में 2027 चुनाव के लिए ईवीएम की जांच शुरू:BEL के 6 इंजीनियर संभाल रहे जिम्मेदारी, डीसी ने वेयरहाउस पहुंचकर लिया जायजा

INT News14 November 2026 at 03:54 pm

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 12 नवंबर 2026 से मोगा जिले में शुरू हुई। जांच के लिए आयोग ने बीईएल कंपनी के 6 इंजीनियर तैनात किए हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी सागर सेतिया ने जांच की प्रगति और गुणवत्ता देखने के लिए जिला स्तरीय वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का दौरा किया। ये जगहें तीसरी मंजिल, सी-ब्लॉक, चिनाब-झेलम में हैं। उन्होंने इंजीनियरों से जांच के बारे में जानकारी ली। 15 दिनों तक जांच चलने की संभावना सागर सेतिया ने कहा कि जांच आयोग के दिशा-निर्देशों और तय मानकों के मुताबिक पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह काम करीब 15 दिन तक चलने की संभावना है। जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। जांच के आखिरी चरण में कुछ ईवीएम को रैंडम तरीके से चुनकर मॉक पोल कराया जाएगा। इसमें भी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।