Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में नशा-ड्रग मनी के साथ दो तस्कर पकड़े:गश्त के दौरन संदिग्ध दिख रहे युवकों को पुलिस ने रोका, तलाशी में 14 ग्राम हेरोइन, 1200 रुपए बरामद

INT News12 October 2026 at 01:27 pm

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पट्टी सदर पुलिस ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन और 1200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर पट्टी थाना के एएसआई के. पी. सिंह और एएसआई गुरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान गांव पूनिया और सभरा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की गई, तो उनसे हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह (निवासी गांव सभरा) और विशाल सिंह (निवासी गांव घरयला, तरन तारन) के रूप में हुई है। पट्टी सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला नंबर 201 और 202 दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह हेरोइन कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। इस मामले में आरोपियों के पिछले संपर्कों और नशा तस्करी के नेटवर्क की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।