Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

टेनिस में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची:ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया; खेलो इंडिया के लिए किया क्वालीफाई

INT News14 November 2026 at 03:51 pm

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई की पुरुष टेनिस टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराकर टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता डीसीआरयूएसटी मुरथल में आयोजित की जा रही है। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया 14 नवंबर को खेले गए मुकाबले में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की टीम ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 3-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में अर्न्त्य ओल्ह्यान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो एकल मुकाबले जीतकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सिंगल्स में अर्न्त्य ने दिलाई बढ़त एकल वर्ग के पहले मुकाबले में अर्न्त्य ओल्ह्यान ने उदय को 8-4 से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे एकल मुकाबले में हर्ष मलिक को पवन के खिलाफ 4-8 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद युगल वर्ग में अर्न्त्य ओल्ह्यान और प्रणव मिश्रा की जोड़ी ने पवन और उदय की जोड़ी को 8-4 से हराकर टीम को फिर बढ़त दिलाई। रिवर्स सिंगल्स में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह रिवर्स सिंगल्स मुकाबले में अर्न्त्य ओल्ह्यान ने पवन को 8-6 से हराकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन के साथ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश करने के अलावा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कल सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी टीम टीम की नजरें अब कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में जगह बनाना और प्रतियोगिता का खिताब जीतना होगा।