Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पेटलावद में बिजली-पानी की समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन:राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा; नगर को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजे की मांग

INT News12 October 2026 at 03:52 pm

झाबुआ जिले के पेटलावद में बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुराने तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की गई। माही डैम में नर्मदा का पानी लाने की मांग ज्ञापन में कांग्रेस ने माही डैम में नर्मदा का पानी लाने, पेटलावद को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा देने और बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा फसल बीमा, फोरलेन के मुआवजे और स्वामित्व योजना के सर्वे में सुधार की मांग भी उठाई गई। किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि पेटलावद के किसान मौसम की मार और सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। पार्टी ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस के कई पदाधिकारी रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम शेख, ब्लॉक उपाध्यक्ष भारत मुलेवा, जिला उपाध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबड़ी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।