Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कुमाऊं विकास मंडल का वार्षिक महोत्सव 10 जनवरी को:जालंधर में मीटिंग के बाद घोषणा; प्रधान जोशी बोले- सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

INT News12 October 2026 at 01:03 pm

पंजाब में जालंधर स्थित कुमाऊं विकास मंडल (KVM) की तरफ से 10 जनवरी को वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। इसका फैसला रविवार देर शाम लद्देवाली स्थित कुमाऊं भवन में हुई मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता मंडल के प्रधान भुवन चंद्र जोशी ने की। इस दौरान वार्षिक महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हुई। जिसके बाद सभी की सहमति से समारोह की तारीख तय कर दी गई। जोशी के मुताबिक कुमाऊं से जुड़े हजारों परिवार जालंधर में रह रहे हैं, जो इस महोत्सव को बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। इस महोत्सव के दौरान इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। जिसमें कुमाऊं क्षेत्र की परंपरा को नई पीढ़ी के सामने दिखाया जाएगा ताकि वह भी इससे जुड़े रहें। इस मीटिंग में सभापति दुर्गा सिंह बिष्ट, महासचिव जितेंद्र सिंह, उपप्रधान बहादुर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, संरक्षक मंडल अंबा दत्त रिखाड़ी, पूर्व प्रधान इंदर सिंह तुलेरा और पूर्व सभापति भूपिंदर सिंह वोरा भी मौजूद रहे।