national · दिल्ली
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल-खड़गे समेत कई नेता शामिल
INT News12 October 2026 at 04:02 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता सोमवार को एक बस में बैठकर सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हो चुके हैं। दूसरी ओर बस के किनारे-किनारे कार्यकर्ता भी भारी तदाद में चल रहे हैं। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालना चाहती है।