Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

हजारीबाग से कोलकाता, पटना और सासाराम के लिए शुरू हुई आधुनिक बस सेवा

INT News12 October 2026 at 11:37 am

हजारीबाग: राजश्री टूर एंड ट्रेवल्स के नये बुकिंग काउंटर का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर की देर शाम को किया गया. इसके संचालक भरत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हजारीबाग से कोलकाता, पटना और सासाराम के लिए प्रतिदिन एसी सीट एवं स्लीपर बस सेवा शुरू की गयी है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग से घर लौट रहा था परिवार, पीरी जंगल में हादसे ने छीन ली एक साल के बच्चे की जान

रात 10 बजे से मिलेगी बस सेवा

भरत सिंह ने बताया कि हजारीबाग से कोलकाता के लिए आसनसोल, दुर्गापुर और वर्धमान होते हुए रात 10 बजे बस खुलेगी. वहीं, हजारीबाग से पटना के लिए गया और जहानाबाद के रास्ते बस सेवा उपलब्ध होगी. हजारीबाग से सासाराम के लिए शेरघाटी, औरंगाबाद और डेहरी होते हुए बस सेवा शुरू की गयी है. इन मार्गों पर रात 10 बजे और 10:20 बजे बसों के प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है.

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

यात्री बस टिकट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट www.rajshritravels.com के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके अलावा बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9162176273, 8092594313, 6204300495 और 9431155479 पर संपर्क किया जा सकता है. संचालक ने बताया कि राजश्री टूर एंड ट्रेवल्स पिछले 31 वर्षों से हजारीबाग में यात्रियों को अपनी सेवाएं दे रहा है.

ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ मना रहा था जन्मदिन, तभी चापड़ लेकर पहुंचा युवक और कर दिया हमला!