Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video : शिवराज सिंह चौहान वोले - कांग्रेस की हार के लिए चुनाव आयोग नहीं, नेतृत्व है जिम्मेदार

INT News12 October 2026 at 04:45 pm

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस की लगातार चुनावी हार के लिए उसके दिशाहीन नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने चुनाव आयोग को हार का जिम्मेदार बताने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की. चौहान ने कहा कि चुनाव हारने के बाद इन संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराना कांग्रेस की आदत बन गई है.

हार के लिए कांग्रेस का अपना नेतृत्व जिम्मेदार

राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चौहान ने कहा कि लगातार चुनाव हारना, विरोध प्रदर्शन करना और सड़कों पर उतरना कांग्रेस की नियति बन गई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का अपना दिशाहीन नेतृत्व जिम्मेदार है.

उत्तर प्रदेश और पंजाब में कांग्रेस के बीच खींचतान

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के अंदर चल रहे विवादों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में पार्टी के नेताओं के बीच चल रही खींचतान ताजा उदाहरण है कि कैसे पार्टी के अंदर चल रहे ये विवाद भी उसकी चुनावी हार की वजह हैं.

दरअसल, पंजाब में कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की जगह परगत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जिसके बाद वारिंग के समर्थकों और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ने की खबरें हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के समर्थकों और पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच भी टकराव हुआ है.

चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार पार्टी के अंदर विवाद चल रहे हैं. पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष को बदलना पड़ा और कई जगहों पर नेतृत्व को लेकर झगड़े हो रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह ऐसा नेतृत्व है, जो देश और यहां के लोगों को नहीं जानता.

ये भी पढ़ें: Video : ध्रुव राठी ने PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर कसा तंज, कहा- मेरा स्कोर 1, पीएम का 0

चुनाव आयोग को लेकर क्यों बढ़ा विवाद?

चौहान का यह बयान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है. कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.