Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

INT News12 October 2026 at 11:02 am

मेदिनीनगर (पलामू): जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा के समीप रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. तीनों युवक बाइक से लेस्लीगंज जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हो गया.

सड़क पर गिरकर घायल हुए तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, मुंदरिया गांव निवासी कुश सिंह, राकेश सिंह और संजीत कुमार बाइक से लेस्लीगंज जा रहे थे. बसौरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये.

ये भी पढ़ें: बॉक्साइट लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पूर्व विधायक ने रुकवायी एंबुलेंस

हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने अपना वाहन रोककर तत्काल एंबुलेंस बुलायी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित किया

तीनों घायलों को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल अन्य दो युवकों का विवरण और उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ मना रहा था जन्मदिन, तभी चापड़ लेकर पहुंचा युवक और कर दिया हमला!