Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में ऑटो चालक की गला दबा कर हत्या:बंद पड़े अप्पू घर के पास झाड़ियों में फेंका शव, मध्यप्रदेश का रहने वाला था

INT News12 October 2026 at 03:51 pm

गुरुग्राम में पॉश इलाके सेक्टर 29 में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को बंद पड़े अप्पू घर के पास घनी झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद के रूप में की गई है। अरविंद मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर का निवासी था और पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में रहकर आजीविका कमाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाता था। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है ताकि घटना के संबंध में और अधिक सुराग जुटाए जा सकें। बंद पड़े अप्पू घर के पास मिला शव वारदात का खुलासा तब हुआ जब बंद पड़े अप्पू घर के पास से गुजर रहे कुछ लोगों को झाड़ियों से बदबू आने पर शव होने का आभास हुआ। नागरिकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई थी या फिर देर रात इसी सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देकर शव को छुपाने के लिए झाड़ियों में धकेल दिया गया था। पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर वहाँ से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शक के घेरे में दो लोग, पुलिस की हिरासत में इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें एक्टिव हो गई हैं। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि मृतक की आखिरी हरकतों और संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इन दोनों संदिग्धों से पुलिस के आला अधिकारी किसी गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अधिकारिक रूप से हत्या के सटीक कारणों या आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि आपसी रंजिश या किसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच में जुटी सेक्टर 29 थाना पुलिस सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों केा पता चल सकेगा। मामले की हर एंगल से बारीकी से तफ्तीश की जा रही है, और पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही इस पूरे मामले का पिता चल सकेगा।