national · राजस्थान
राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत के मामले में सीनियर मेडिकल ऑफिसर और बिचौलिया गिरफ्तार
INT News8 October 2026 at 09:37 pm

जयपुर, 8 अक्टूबर। राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को भरतपुर जिले के नदबई में 35,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर और एक प्राइवेट व्यक्ति को गिरफ्तार किया।