Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:जबलपुर रेलवे स्टेशन से GRP ने पकड़ा; नरसिंहपुर से 299 पाव ला रहा था आरोपी अर्जुन धीमर

INT News12 October 2026 at 04:17 pm

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के चलते चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 से एक युवक को 54 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन धीमर (23) के रूप में हुई है। वह नरसिंहपुर के देवरी कला का रहने वाला है और पूछताछ में उसने शराब नरसिंहपुर से लाने की बात बताई है। रेलिंग के पास खड़ा था आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 की रेलिंग के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन धीमर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 299 पाव अवैध शराब मिली। 26 हजार रुपए से ज्यादा की शराब जब्त जब्त शराब में 199 पाव देशी मदिरा प्लेन और 100 पाव मदिरा मसाला शामिल है। इसकी कुल कीमत 26,024 रुपए बताई गई है। शराब कहां पहुंचाई जानी थी, जांच जारी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब नरसिंहपुर से ला रहा था। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क और आरोपी के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां पहुंचाई जानी थी।