समाचार · झारखंड
हजारीबाग के लाखे नूतननगर में 75 फीट ऊंचा बनेगा तिरंगा थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल

हजारीबाग: शहर के सार्वजनिक दुर्गापूजा महासमिति, लाखे नूतननगर में हर वर्ष आकर्षक और अनूठी थीम पर पूजा पंडाल बनाया जाता है. इस वर्ष यहां तिरंगा थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसकी ऊंचाई 75 फीट होगी. पंडाल निर्माण में गिरिडीह के गांडेय से आये आठ कारीगर पिछले एक माह से जुटे हुए हैं. पंडाल निर्माण पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.
धनबाद से आएगी ढाक टीम
पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. पूजा के दौरान धनबाद से ढाक टीम बुलायी जायेगी. सुबह और शाम श्रद्धालु मंडप में पहुंचकर पूजा-अर्चना और महाआरती में भाग ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग से कोलकाता, पटना और सासाराम के लिए शुरू हुई आधुनिक बस सेवा
सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडाल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था रहेगी. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा कर्मियों, पार्किंग और स्वयंसेवकों की तैनाती की जायेगी.
पूजा की तैयारी में जुटे समिति के सदस्य
पूजा को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक दुर्गापूजा महासमिति, लाखे नूतननगर के अध्यक्ष चौधरी प्रसाद, महासचिव सरयू प्रसाद चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष दास और उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं. समिति की ओर से पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ मना रहा था जन्मदिन, तभी चापड़ लेकर पहुंचा युवक और कर दिया हमला!