Monday, 12 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

हिमाचल प्रदेश को कर्ज में डुबोकर अब हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाने में जुटी कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

INT News12 October 2026 at 04:37 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन के सामने सोमवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इसको लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी करने और हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाने का आरोप लगाया।