Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नीमका जेल में कैदी पर गर्म दाल का भगोना फेंका:फरीदाबाद से दिल्ली रेफर,चेहरा-छाती और हाथ झुलसे, भट्टी पर काम कर रहा था

INT News11 September 2026 at 03:47 pm

फरीदाबाद के नीमका स्थित जिला जेल में दो कैदियो के बीच विवाद के दौरान एक कैदी गर्म दाल से झुलस गया। आरोप है कि एक ने भट्टी पर बन रही गर्म दाल का भगोना दूसरे कैदी पर फेंक दिया। गर्म दाल गिरने से उसके मुंह, हाथ और छाती झुलस गई। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद बीके अस्पताल लाया गया। जहां से उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। भट्टी पर काम कर रहा था कैदी जेल प्रशासन की ओर से सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस को दिए गए पत्र में बताया है कि, करीब 30 वर्षीय प्रकाश निवासी वार्ड नंबर-3, वसंतगढ़, पलवल और 27 वर्षीय पारस निवासी कंजरपुर जेल में बंद हैं। 10 सिंतबर की सुबह करीब 9 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पारस ने गर्म दाल से भरे भगोने को प्रकाश के ऊपर फेंक दिया। मुंह, हाथ और छाती झुलसी भगोने में मौजूद गर्म दाल प्रकाश के ऊपर गिर गई। इससे उसका मुंह, दोनों हाथ और छाती झुलस गई। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस को दी है। जेल अधीक्षक की ओर से पुलिस को भेजे पत्र में बंदी पारस के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मालमे की जांच कर रही है।