Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्कूल में प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटा, VIDEO:खाना ठीक से नहीं बनाने की शिकायत पर भड़के रसोईया महिला और पति

INT News11 September 2026 at 03:45 pm

किला रोड स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह सिसोदिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक ने स्कूल की रसोईया नसीर बानो और उसके पति इस्माइल पर गाली-गलौज करने, सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल परिसर में विवाद होता दिख रहा है। प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह सिसोदिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह मजदूरों से स्कूल की पुताई करवा रहे थे। उस समय स्कूल की रसोईया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ वहां मौजूद थी। प्रधानाध्यापक के अनुसार, उन्होंने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता है और उनके खिलाफ विभाग में लिखित शिकायत भी की गई है। पति ने पकड़ा, पत्नी ने पीटा शिकायत में बताया गया है कि इसी बात पर नसीर बानो और उसके पति इस्माइल ने पुताई का काम रुकवा दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रधानाध्यापक ने गाली देने से मना किया, तो इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद नसीर बानो ने हाथ में ली चप्पल से उनकी पिटाई कर दी, जिसके बाद कमलजीत सिंह वहा से भाग गए और स्कूली छात्रों के साथ थाने चले गए। प्रधानाध्यापक ने बताया है कि उनकी पीठ में चोट लगी है। स्कूल स्टाफ ने किया बीचबचाव घटना के समय स्कूल में मौजूद प्राथमिक शिक्षिका मीनू चौधरी, नरगिस आरा, मनोरमा गुप्ता और पुताई का काम कर रहे प्रीतम ने बीच-बचाव कर प्रधानाध्यापक को बचाया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।