Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच में सीबीआई ने CBN अधिकारी के घर छापा मारा:50 लाख की घूस रिश्तेदार के खाते में भेजी, फाइलें, दस्तावेज जब्त

INT News11 September 2026 at 03:48 pm

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार शाम नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कॉलोनी में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने CBN अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर यह कार्रवाई की। नशीली दवाओं की जब्ती से जुड़े एक मामले में 30 से 50 लाख रुपए रिश्वतखोरी को लेकर जांच की गई। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को ऑनलाइन पैसों के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर CBI की टीम अचानक अधिकारी के बंगले पर पहुंची। तलाशी अभियान देर रात तक चला। रिश्तेदार के खाते में भेजी रकम CBI की जांच में सामने आया है कि रिश्वत की बड़ी रकम सीधे अधिकारी के बैंक खाते में नहीं भेजी गई थी। इसे किसी करीबी रिश्तेदार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था। टीम फिलहाल बैंक ट्रांजैक्शन, यूपीआई (UPI) रिकॉर्ड और डिजिटल पेमेंट हिस्ट्री की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान घर से पुराने केसों की फाइलें, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। देर रात तक चली छापेमारी के बाद CBI टीम अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव को लेकर कैंट थाने पहुंची। वहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद CBI की टीम दोपहर में अधिकारी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। CBN अधिकारी पर हुई इस कार्रवाई के बाद नारकोटिक्स विभाग में हलचल मच गई है। आशंका है कि पूछताछ के बाद इस रिश्वतकांड में शामिल कुछ अन्य अधिकारियों या बिचौलियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इस मामले को लेकर अभी CBI की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होना बाकी है। इसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।