Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम से मंत्री नरबीर का पावर बैलेंस पर सवाल:नांगल चौधरी में बोले-मुझसे ज्यादा चुनाव हारे अभय की चलती है'; जाटाें पर फिर निकाली भड़ास

INT News11 November 2026 at 09:57 am

गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नांगल चौधरी के गांव नायन में विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से अपनी ही सरकार के पावर बैलेंस पर सवाल उठाए और एक बार फिर जाटों द्वारा वोट नहीं दिए जाने की भड़ास निकाली। राव नरबीर सिंह ने मंच से सरेआम यह स्वीकार करके सबको चौंका दिया कि सरकार में उनकी खुद की तुलना में चुनाव हार चुके नेता की ज्यादा चलती है। उन्होंने नांगल चौधरी के पूर्व विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि आपने डॉ. अभय सिंह यादव को हराकर बहुत गलत काम किया। बोले-जाटों ने वोट नहीं दी, जाति देखकर वोट न करें उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने काम देखने के बजाय सिर्फ जात-बिरादरी देखकर वोट दिया। इसके बाद उन्होंने खुद का उदाहरण दिया और कहा कि बादशाहपुर में मेरे साथ भी ऐसा ही हो चुका है। वहां भी जाटों ने मुझे वोट नहीं दिया था। वहां पांच साल तक जाट भी एमएलए रहे, लेकिन उन्होंने पूरे कार्यकाल में 15 लाख रुपये भी खर्च नहीं किए। इसके उलट, मैंने वहां बिना वोट मिले भी 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर दिए। इसलिए वोट हमेशा काम करने वाले को देना चाहिए। सोहना में तंवरों की थोड़ी सी वोट-फिर भी एमएलए बनें राव नरबीर सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने विधायक तेजपाल तंवर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सोहना में तंवरों की तो यहां थोड़ी सी ही वोट हैं, लेकिन फिर भी वे एमएलए बने बैठे हैं। इसके विपरीत यहां खटाना की पूरी खाप मौजूद है, लेकिन वे आज तक एमएलए नहीं बन पाए। मेरे कार्याें को देखकर वोट दिए, मुझे मांगने की जरूरत नहीं पड़ी उन्होंने वर्तमान विधायक मंजू चौधरी को लेकर सवाल खड़ा किया और लोगों से पूछा कि विकास के नाम पर मंजू चौधरी इलाके को क्या दे रही है। डॉ. अभय यादव को वोट मांगने की जरूरत नहीं है और अगले चुनाव में जनता खुद ही वोट देगी। बादशाहपुर में मुझे भी वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ी और मेरे पिछले कार्यों को देखते हुए जनता ने मुझे वोट दिए।