Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन आज:PCS परीक्षा में धांधली के आरोप,बीजेपी सरकार खिलाफ करेगी नारेबाजी

INT News11 November 2026 at 09:49 am

पंजाब में PCS मेन्स परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को लुधियाना में प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल के दिशा-निर्देशों पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे फिरोजपुर रोड स्थित डीसी दफ्तर के बाहर धरना देंगे। भाजपा युवा मोर्चा ने PCS परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। क्या है पूरा मामला दरअसल, पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की ओर से PCS मेन्स परीक्षा-2025 का परिणाम 4 नवंबर को घोषित किया गया था। इसमें 331 पदों के मुकाबले 751 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया। अभ्यर्थियों ने परिणाम में गड़बड़ी और कुछ परीक्षा केंद्रों के कमरों से असामान्य संख्या में उम्मीदवारों के सफल होने के आरोप लगाए। अभ्यर्थियों का दावा है कि कुछ परीक्षा कमरों में बैठे 24 उम्मीदवारों में से 10 से 11 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए। वहीं, 86 उम्मीदवारों के रोल नंबर तीन से चार के समूह में लगातार आने पर भी सवाल उठाए गए। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी सफल उम्मीदवारों की सूची में होने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा करवाने और चयन प्रक्रिया की CBI से जांच करवाने की मांग की है। दूसरी तरफ PPSC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि परिणाम में कोई अनियमितता नहीं हुई। आयोग के मुताबिक 3,959 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और 751 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। आयोग ने यह भी कहा कि किसी अनुपस्थित उम्मीदवार को सफल घोषित नहीं किया गया।