समाचार · हरियाणा
नाले की पुलिया पर मिला 6 माह का नवजात:हालत नाजुक, सांसें चल रही; छोड़ने वाले की तलाश में जुटी पानीपत पुलिस
पानीपत शहर की राजीव कॉलोनी में बुधवार सुबह बेरी वाली मस्जिद के पास नाले की पुलिया पर करीब 6 माह का प्रीमैच्योर नवजात मिला। बच्चा बेहद नाजुक हालत में था, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने नवजात को पुलिया पर पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और किला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवजात का जन्म गर्भावस्था के करीब 6 माह में हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस बच्चे को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लोगों ने नवजात को पड़े देखा जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राजीव कॉलोनी में बेरी वाली मस्जिद के पास नाले की पुलिया पर लोगों ने नवजात को पड़ा देखा। बच्चा सामान्य नवजात की तुलना में काफी छोटा था। उसका जन्म गर्भावस्था के करीब छह माह में हुआ प्रतीत हो रहा है। उसकी सांसें चल रही थीं। ऐसे में समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलना बेहद जरूरी था। भीड़ ने डायल 112 को दी सूचना बच्चे को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 और किला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बच्चे को वहां छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।