समाचार · बिहार
Photos : असम के दउरा और ओडिशा के नारियल से सजा पटना का छठ बाजार, सूप-दउरा 25% महंगे, जानें इस बार क्या है भाव
INT News11 November 2026 at 09:51 am

Patna Chhath Market : पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक बढ़ने लगी है. घरों में छठ गीत गूंज रहे हैं, तो बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गयी हैं. असम और बंगाल से बांस के सूप-दउरा और ओडिशा व दक्षिण भारत से नारियल पहुंच रहे हैं. इस बार बांस के सूप-दउरा की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सोने-चांदी और पीतल के सूप भी खरीदारों का ध्यान खींच रहे हैं. (फोटो क्रेडिट : संजीव कुमार)