Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर वेस्ट में तेज हॉर्न बजाने को लेकर विवाद:नशे में धुत्त युवकों ने महिला से की मारपीट, कपड़े फाड़े; पुलिस जांच में जुटी

INT News11 November 2026 at 09:57 am

जालंधर के बस्ती बाबा खेल कल राल नौ बजे पुलिस थाने में दो पक्षों के बीच ज़ोर-जोर से हॉर्न बजाने और नशे की हालत में मारपीट करने को लेकर भारी विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगत राम और उसके बेटों ने नशे (शराब व नशा) में धुत्त होकर उनके घर के बाहर हंगामा किया, उनकी पत्नी पर हमला किया और उनके कपड़े फाड़ दिए। वहीं, दूसरे पक्ष पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इस घटना के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बात कराने और कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।

घटना की शुरुआत तेज हॉर्न बजाने से हुई

घटना की शुरुआत गली में बार-बार तेज़हॉर्न बजाने से हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी पक्ष घर के बाहर आकर बेवजह हॉर्न बजा रहा था। जब परिवार की महिला (पीड़ित की पत्नी) ने उन्हें रोकने की कोशिश की और हॉर्न न बजाने को कहा, तो आरोपी भड़क गए।

शराब के नशे में आरोपियों ने बदमीजी की आरोप है कि मंगत राम और उसके दो बेटों ने अत्यधिक शराब और अन्य नशे का सेवन किया हुआ था। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ बदतमीजी की, उसे थप्पड़ मारा और धक्का-मुक्की की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में इलाके में घूमते हैं और मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं। जब विरोध किया गया, तो उन्होंने घर के बाहर आकर ज़ोर-जोर से गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को बस्ती बाबा खेल थाने में बुलाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थाने में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है, जिसके बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।